Breaking News

देवरिया: एसपी संजीव सुमन ने यूपी-बिहार सीमा पर किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Published on: September 25, 2025
SP Sanjeev Suman conducted a surprise inspection

जागृत भारत, देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने गुरुवार शाम बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहा स्थित यूपी-बिहार सीमा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस चौकी और गोपनीय अभिलेखों की जांच की।

एसपी संजीव सुमन ने पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों और मार्गों पर सतत पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी, गोवंश तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मालगाड़ी और वाहनों की सूची रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने पुलिस कर्मियों की ड्यूटी और तैयारी की जानकारी ली।

शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को देखते हुए, उन्होंने त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें: देवरिया: निर्माणाधीन मकान से गिरने पर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply