Breaking News

कुशीनगर में 36 घंटे में दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, ई-रिक्शा चालक की हत्या और नीलगाय हत्या के आरोपियों को जेल

Published on: September 25, 2025
in-kushinagar-accused-arrested-in-two-cases

जागृत भारत। कुशीनगर पुलिस ने अलग-अलग थानों में कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर दो गंभीर मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पहली घटना कप्तानगंज नगर के सुभाष चौक की है। नरायनपुर निवासी ई-रिक्शा चालक को मंगलवार को कप्तानगंज निवासी भोला सहानी ने ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भोला सहानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया और बुधवार को उसे जेल भेज दिया।

दूसरी कार्रवाई कसया थाना क्षेत्र के मैनपुरी टोला दिनापट्टी में हुई। यहाँ नीलगाय की हत्या की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। शिकायतकर्ता अयूब अंसारी ने आरोप लगाया कि गाँव के खुर्सबुद्दीन, इमरान, सोखा, आशिक और राज सिद्दीकी समेत कई लोगों ने नीलगाय की हत्या की और विरोध करने पर धमकी भी दी।

पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक नामजद और पांच अज्ञात आरोपी अभी भी फरार हैं।

इसे भी पढ़ें: संतकबीरनगर: कैंसर से पीड़ित कांस्टेबल प्रवीन कुमार का निधन, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

1 thought on “कुशीनगर में 36 घंटे में दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, ई-रिक्शा चालक की हत्या और नीलगाय हत्या के आरोपियों को जेल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!