Breaking News

जेल से रिहाई के बाद आज़म खान का बड़ा बयान, बसपा में शामिल होने की खबरों को किया खारिज

Published on: September 25, 2025
azam-khans-big-statement-after-release

जागृत भारत, रामपुर। जेल से बाहर आने के बाद सपा नेता आज़म खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। खुद आज़म खान ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा—
“क्या मैं बेवकूफ दिखता हूं? मैं समाजवादी पार्टी में हूं और हमेशा रहूंगा। मैं बिकाऊ नहीं हूं। आग मत लगाओ। अखिलेश यादव नेताजी की औलाद हैं और मुझे बेहद अज़ीज़ हैं।”

104 मुकदमों का बोझ

आज़म खान पर कुल 104 मामले दर्ज हैं। इनमें से 12 मामलों में अदालत ने फैसला सुना दिया है। कुछ में उन्हें सज़ा मिली तो कुछ में बरी कर दिया गया। बाकी बचे 72 मामलों में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जिसके चलते उनकी जेल से रिहाई संभव हो पाई।

विवादों से गहरा रिश्ता

आज़म खान का राजनीति और विवाद हमेशा साथ-साथ चलते रहे हैं। सदन में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से लेकर अधिकारियों से बदसलूकी और चुनावी मंच पर आपत्तिजनक भाषण देने तक, उनके खिलाफ कई बार आरोप लगे।

  • 2019 लोकसभा चुनाव: आपत्तिजनक भाषण पर चुनाव आयोग ने दो बार प्रचार पर बैन लगाया, बावजूद इसके आज़म खान चुनाव जीतने में सफल रहे।
  • 2022: भड़काऊ भाषण के मामले में उन्हें 2 साल की सज़ा हुई और उनकी विधानसभा सदस्यता भी चली गई।
  • डूंगरपुर प्रकरण 2019: इस मामले में आरोप लगे कि आज़म खान के इशारे पर लोगों के घर जबरन खाली कराए गए, तोड़े गए और उनके साथ मारपीट व लूटपाट हुई। कई मुकदमे इसी कड़ी में दर्ज हुए।
इसे भी पढ़ें: काबुल से दिल्ली: 13 साल का बच्चा विमान के पहियों में छिपा, जिंदा पहुंचा एयरपोर्ट

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!