Breaking News

देवरिया : भाटपाररानी में एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी: रास्ते में महिला का सुरक्षित प्रसव, मां-बेटी दोनों स्वस्थ

Published on: September 23, 2025
mbulance becomes life-saving in Bhatpar Rani

जागृत भारत, (देवरिया) भाटपाररानी। मानवता और सेवा का उदाहरण पेश करते हुए एम्बुलेंस कर्मियों ने शनिवार देर शाम प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला का रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। उनकी सूझबूझ से महिला और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

मामला बनकटा विकास खंड के परसौनी गांव का है। गांव निवासी रेहाना खातून (पत्नी सेराज, मूल निवासी खडेसर) गर्भवती थीं और मायके में रह रही थीं। देर शाम अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 102 एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ईएमटी कृष्णा कुमार गुप्ता और चालक फूलचंद वर्मा एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। आशा कार्यकर्ता दया देवी की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में हाता स्कूल के पास दर्द असहनीय हो गया।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: किसानों को खाद-बीज नहीं, रोजगार और न्याय से भी वंचित जनता

इस पर एम्बुलेंस टीम ने तत्काल वाहन रोककर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जो उसकी दूसरी संतान है। प्रसव के बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने प्रसूता और नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुँचाया, जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया।

एम्बुलेंस कर्मियों के इस मानवीय कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

इसे भी पढ़ें: हुमायूं के मकबरे को नुकसान: दीवारों पर पर्यटकों की हरकत का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply