Breaking News

रायबरेली: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 10 दिन में 8 बोगियों के शीशे टूटे

Published on: September 20, 2025
Vande Bharat Express pelted with stones
जागृत भारत, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 10 दिनों में ट्रेन की 8 बोगियों के शीशे तोड़े गए, जिससे रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली इस हाई-स्पीड ट्रेन पर बढ़ते हमलों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आधुनिक तकनीक से जांच शुरू

आरपीएफ और जीआरपी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के लिए आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। मंडल स्तर पर एक टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। बोगियों के टूटे शीशों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

जीआरपी एसपी रोहित मिश्र ने कहा कि यदि यह पत्थरबाजी का मामला साबित होता है, तो इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें: आगरा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात: बेटी का वीडियो बनाने वाले किशोर की हत्या, ड्रम में शव जलाया

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!