Breaking News

आगरा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात: बेटी का वीडियो बनाने वाले किशोर की हत्या, ड्रम में शव जलाया

Published on: September 16, 2025
incident-like-drishyam-in-agra
जागृत भारत, आगरा (उत्तर प्रदेश): आगरा के मलपुरा क्षेत्र में बॉलीवुड फिल्म दृश्यम जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। आरोपी ने शव को ड्रम में भरकर खेत में जलाया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

छह महीने बाद डीएनए रिपोर्ट से खुला राज

घटना 18 फरवरी 2024 को हुई थी, जब किशोर एक शादी समारोह में वीडियो बनाने गया और वहीं से लापता हो गया। दो दिन बाद खेत में अधजला शव बरामद हुआ, लेकिन पहचान न हो सकी। मृतक के परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
नवंबर 2024 में डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि शव उसी लापता किशोर का है। रिपोर्ट आने पर पूरा मामला सामने आया और पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

ब्लैकमेल से नाराज होकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि मृतक किशोर ने उसकी नाबालिग बेटी का नहाते हुए वीडियो बना लिया था और पैसों के साथ उसे मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। पहले मामला थाने भी पहुंचा था, लेकिन समझौते के बाद दर्ज नहीं हुआ।
किशोर के दोबारा ब्लैकमेल करने पर आरोपी ने फेसबुक मैसेंजर चैट के जरिए उसे दुकान पर बुलाया और मफलर व तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

शव जलाने में भतीजे से मिली मदद

हत्या के बाद आरोपी ने भतीजे की मदद से शव को ड्रम में भरकर लोडर से खेत ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। मृतक का मोबाइल खारी नदी में फेंक दिया और बाइक मौके पर छोड़ दी। वारदात के बाद आरोपी दुकान बंद कर दिल्ली चला गया और साउथ अफ्रीका भागने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने जुटाए अहम सबूत

एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा के अनुसार, कॉल डिटेल्स, लोकेशन और फेसबुक चैट पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए। आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया सड़क हादसा: स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक डीसीएम से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

Leave a Reply

error: Content is protected !!