Breaking News

देवरिया सड़क हादसा: स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक डीसीएम से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

Published on: September 16, 2025
bike-of-three-students-going
जागृत भारत देवरिया (उत्तर प्रदेश): मंगलवार सुबह देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुरवा चौराहे पर स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक खड़ी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक छात्रों की पहचान

हादसे में बिशनपुर निवासी आर्यन (18) और सेमरा निवासी ऋतिक चौहान (18) की मौत हो गई। वहीं, अंकित, जो राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में कक्षा 10 का छात्र है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, तीनों छात्र राजकीय इंटर कॉलेज और होली एंजल्स स्कूल जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक पुरवा चौराहे पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। ऋतिक बैतालपुर में मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था।

अफरा-तफरी और पुलिस कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आर्यन और ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि पुरवा चौराहे पर खड़े वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।

इसे भी पढ़ें : सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, युवक का पैर कटा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply