Breaking News

क्रिस गेल का खुलासा: “पंजाब किंग्स में मेरे साथ बुरा बर्ताव हुआ, पहली बार डिप्रेशन में चला गया”

Published on: September 8, 2025
Chris Gayle's revelation
आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने खुलासा किया है कि पंजाब किंग्स के लिए खेलते समय उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। गेल ने बताया कि सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद उन्हें नए प्लेयर जैसा ट्रीटमेंट दिया गया। गेल ने यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “जीवन में पहली बार मैं डिप्रेशन में गया। मुझे सीनियर प्लेयर की तरह नहीं बल्कि जैसे कोई नया खिलाड़ी हो, वैसे ट्रीट किया गया। अनिल कुंबले से बात करते हुए मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।”

“राहुल ने रोका, लेकिन मैंने बैग पैक कर लिया था”
गेल ने कहा कि उस दौरान टीम के कप्तान केएल राहुल ने उन्हें संभालने की कोशिश की। “राहुल ने मुझसे कहा, ‘क्रिस रुक जाओ, अगला मैच तुम खेलोगे।’ लेकिन मैंने कह दिया, ‘आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’ फिर मैंने अपना बैग पैक किया और टीम छोड़ दी।”

पंजाब के लिए 4 सीजन खेले, RCB में बिताया सबसे शानदार समय
क्रिस गेल ने 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से जुड़कर उन्होंने अपने करियर का सबसे बेहतरीन दौर बिताया। गेल ने RCB के लिए 5 शतक लगाए और 175* रन की आईपीएल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी खेली।
2018 में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। पहले दो सीजन में उन्हें क्रमशः 11 और 13 मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन 2020 में यह संख्या घटकर 7 मुकाबलों तक सिमट गई। 2021 में उन्होंने 10 मैच खेले, लेकिन केवल 193 रन बना सके। उसी सीजन के बीच में उन्होंने टीम छोड़ दी और इसके बाद वह आईपीएल नीलामी में नहीं बिके।

2025 के फाइनल में शामिल हुए RCB की जीत के जश्न में
2025 का आईपीएल फाइनल गेल की पूर्व टीमों RCB और PBKS के बीच खेला गया। RCB की जीत के बाद खिलाड़ियों ने क्रिस गेल को पॉडियम पर बुलाकर सम्मानित किया। एबी डिविलियर्स भी इस दौरान मौजूद थे। RCB ने गेल को “हॉल ऑफ फेम” में भी शामिल किया।

गेल की ऑल-टाइम बेस्ट IPL टीम से रोहित शर्मा बाहर
पॉडकास्ट में गेल ने अपनी सर्वश्रेष्ठ IPL प्लेइंग-11 भी चुनी, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को जगह नहीं दी। विदेशी खिलाड़ियों में खुद के अलावा एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन को शामिल किया।
क्रिस गेल की बेस्ट IPL टीम:
  1. क्रिस गेल
  2. विराट कोहली
  3. सुरेश रैना
  4. एबी डिविलियर्स
  5. केएल राहुल
  6. रवींद्र जडेजा
  7. एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)
  8. ड्वेन ब्रावो
  9. सुनील नरेन
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. भुवनेश्वर कुमार

इसे भी पढ़ें : विराट कोहली ने चिन्नास्वामी हादसे पर तोड़ी चुप्पी, कहा – “जो दिन जश्न का होना चाहिए था, वो त्रासदी बन गया”

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Bangladesh on the Teesta dispute

तीस्ता विवाद पर बांग्लादेश के बदले सुर, मंत्री बोले- ‘भारत से दोस्ताना रिश्ते खराब नहीं करना चाहते’

Abhijeet Dipke from Lahore

लाहौर से अभिजीत दिपके के नाम चिट्ठी, पाकिस्तानी युवा ने लिखा- ‘आपका आंदोलन हमारे लिए नई उम्मीद’

12-year-old schoolgirl in Ghaziabad

गाजियाबाद में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी ने बनाया वीडियो; पुलिस ने 19 वर्षीय महिला को किया गिरफ्तार

INDIA on the 'Vande Mataram' controversy

‘वंदे मातरम’ विवाद पर INDIA गठबंधन का BJP पर पलटवार, कीर्ति आजाद बोले- क्या इससे कम राष्ट्रवादी हो जाता हूं?

Rahul on the Arunachal border dispute

अरुणाचल सीमा विवाद पर राहुल गांधी के बयान को करण भूषण सिंह ने बताया गलत, बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम

Son's Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर बेटे की तस्वीर देख फूट-फूटकर रोईं भरत तिवारी की मां, बोलीं- दोषी पुलिसकर्मियों को सजा मिले तभी मिलेगा न्याय

Leave a Reply

error: Content is protected !!