Breaking News

देवरिया: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published on: January 13, 2026
deoria-rampur-karkhana-married-woman-death-dowry-murder-allegation

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार को माधोपुर गांव में हुई इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान कंचन यादव के रूप में हुई है। कंचन सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीपुर गांव की रहने वाली थी। मृतका की मां सोनमती देवी ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर देकर बताया कि कंचन की शादी 11 मई 2025 को माधोपुर निवासी गोविंद यादव पुत्र राधेश्याम यादव के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर कंचन को प्रताड़ित करते थे।

सोनमती देवी का आरोप है कि कंचन ने कई बार फोन पर मायके वालों को अपने साथ हो रही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जानकारी दी थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष से बातचीत कर भविष्य में मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप है कि 13 जनवरी की रात ससुराल वालों ने कंचन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

मंगलवार को घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग माधोपुर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

देवरिया में सड़क हादसा: दो दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply