Breaking News

उन्नाव में महिला दरोगा की बुजुर्ग महिला के साथ अभद्रता, कहा- ‘इतना जूता लगाएंगे कि शक्ल भूल जाओगी’; जांच के आदेश”

Published on: November 30, 2025
unnao-woman-sub-inspector-misbehavior-viral-video-investigation

जागृत भारत | उन्नाव: पुलिस प्रशासन अक्सर कहता है कि पुलिस जनता की मित्र है और उनकी सुरक्षा के लिए काम करती है। लेकिन जिले से सामने आए एक मामले ने इस विचार को गंभीर सवालों के घेरे में डाल दिया है।

उन्नाव सदर कोतवाली की महिला दरोगा उमा अग्रवाल ने डकौली गांव में एक मुकदमे से जुड़ा नोटिस तामील कराने गई बुजुर्ग महिला को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। दरोगा उमा ने कहा,
“इतना जूता लगाएंगे कि शक्ल भूल जाओगी। तुम्हारे बाप के नौकर नहीं हैं, समझ गई?”

इस दौरान किसी ने महिला दरोगा की यह हरकत वीडियो में रिकॉर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी जयप्रकाश सिंह ने सदर कोतवाली के सीओ दीपक यादव को जांच सौंप दी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में महिला दरोगा के रवैये को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि एक बुजुर्ग महिला के साथ सार्वजनिक रूप से ऐसा व्यवहार बेहद आपत्तिजनक है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर खुले में ऐसा किया गया, तो बंद कमरे में क्या होता होगा। वृद्ध महिला केवल दर्ज मुकदमे की जानकारी लेने गई थीं।

पुलिस कप्तान ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए उमा अग्रवाल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही जांच को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपा गया है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया: बरियारपुर में विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला, मायके ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया



Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!