Breaking News

टैरिफ विवाद के बीच भारत-अमेरिका की पहली बड़ी डील: अब जरूरत की 10% LPG गैस US से खरीदेगा भारत, एनर्जी सिक्योरिटी होगी और मजबूत

Published on: November 17, 2025
india-us-lpg-deal-2026-energy-security

जागृत भारत | टैरिफ विवाद के बीच भारत और अमेरिका के बीच पहली बड़ी ऊर्जा डील साइन हुई है। इस करार के तहत भारत 2026 में अमेरिका से करीब 2.2 मिलियन टन (MTPA) LPG खरीदेगा, जो देश की सालाना खपत का लगभग 10% हिस्सा है।

यह समझौता भारत की सरकारी तेल कंपनियों—IOC, BPCL और HPCL—और अमेरिकी एनर्जी सप्लायर्स—Chevron, Phillips 66 और Total Energies Trading—के बीच हुआ है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का 50% से ज्यादा हिस्सा आयात करता है, जिसमें अधिकांश सप्लाई अभी तक पश्चिम एशिया के देशों से आती रही है।


डील क्यों महत्वपूर्ण?

ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत

  • पारंपरिक सप्लायर्स पर निर्भरता कम होगी।
  • सप्लाई चेन ज्यादा स्थिर और विश्वसनीय बनेगी।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलती कीमतों का असर कम पड़ेगा।
  • अमेरिका से खरीद बढ़ने पर दोनों देशों के बीच ट्रेड बैलेंस बेहतर होगा।

सिलेंडर की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा?

हालांकि इस डील में LPG सिलेंडर के दाम घटाने का सीधा वादा नहीं है, लेकिन स्थिर सप्लाई और विविध स्रोतों से खरीद बढ़ने से अप्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ताओं को फायदा हो सकता है।
स्थिर आयात से सरकार पर सब्सिडी और कीमत नियंत्रण के फैसलों में भी मदद मिलेगी।


हरीदीप पुरी बोले—यह ऐतिहासिक कदम

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ते LPG बाजारों में से एक है और अब अमेरिकी सप्लाई के लिए खुल गया है।

पुरी ने बताया:

  • पिछले साल ग्लोबल LPG कीमतें 60% से अधिक बढ़ीं,
  • असली लागत ₹1,100 प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई,
  • लेकिन उज्ज्वला लाभार्थियों को केवल ₹500-550 चुकाने पड़े।

सरकार ने ₹40,000 करोड़ का बोझ उठाकर उपभोक्ताओं को महंगाई के झटके से बचाया।
पुरी के अनुसार यह डील “भारतीय घरों के लिए सुरक्षित, सस्ता और विश्वसनीय LPG सप्लाई सुनिश्चित” करने की दिशा में एक और कदम है।


टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि

अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया है—

  • 25% रेसीप्रोकल,
  • 25% रूस से तेल खरीदने पर पेनल्टी।

इसके अलावा भारत का अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस है।
ऊर्जा खरीद बढ़ाकर भारत इस असंतुलन को संतुलित करने और एक व्यापक ट्रेड डील को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

रामपुर पैन कार्ड केस: आजम खान और बेटे को 7-7 साल की सजा, जुर्माने के साथ हुई गिरफ्तारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply