जागृत भारत,मुजफ्फरपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नई नवेली दुल्हनों को साथ लेकर शराब तस्करी कर रहा था।
उत्पाद विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि हरियाणा से दो महिलाएं अपने पतियों के साथ लग्जरी कार में शराब की खेप लेकर बिहार पहुंचती हैं। सूचना के सत्यापन के लिए विभाग ने मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू की।
उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम को मुजफ्फरपुर-छपरा सीमा क्षेत्र में तैनात किया गया। मुखबिर की सूचना पर रेवा पुल स्थित रेवा मुक्तिधाम के पास एक संदिग्ध लग्जरी कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद हुई।
कार में सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुनारी गांव निवासी सोनू, उसके पति अजीत कुमार, राखी और उसके पति दीपक के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी में शामिल होने की सूचना के दायरे में थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाओं की हाल ही में शादी हुई थी और ये लोग घूमने-फिरने के बहाने शराब की तस्करी करते थे। परिवार के साथ यात्रा करने के कारण इन पर आसानी से किसी को शक नहीं होता था।
उत्पाद विभाग ने शराब से लदी कार को जब्त कर लिया है। वहीं, पूछताछ के आधार पर स्थानीय शराब कारोबारियों की पहचान भी की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इसे भी पढ़ें : यूपी की राजनीति में बड़ी टूट का दावा, ओम प्रकाश राजभर बोले- अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश का
➤ You May Also Like

गलत टिफिन चॉइस से 10 साल का बच्चा हुआ ओवरवेट, जानिए कैसे...
Read Now

किसान फसल बीमा योजना: प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई का सबसे...
Read Now

यूपी में शिक्षकों को बड़ी राहत: अब अवकाश के दिन जबरन नहीं...
Read Now

सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात युवती,...
Read Now

ब्राह्मण राजनीति पर मायावती के बयान से गरमाई सियासत, पंकज चौधरी बोले–...
Read Now
Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![India sent [aidsupplies] to Afghanistan.](https://jagrutbharat.com/wp-content/uploads/2026/06/India-sent-aidsupplies-to-Afghanistan.webp)
