जागृत भारत | कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर के मजरार्देपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात करीब 9 बजे शराब के नशे में घर लौटे पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे की बांके से काटकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, सर्देपुर निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी (35) ट्रक में खलासी का काम करता था। वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी रूबी (32) ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर सुरेंद्र ने पहले पत्नी के गले पर बांके से दो वार किए, फिर बेटे लवांश के सिर पर कई वार कर दिए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया। लोगों को लगा कि रोजमर्रा का झगड़ा है और कुछ देर में शांत हो जाएगा, इसलिए वे लौट गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
देर रात सुरेंद्र का भाई पप्पू घर पहुंचा तो मां-बेटे के शव खून से लथपथ हालत में अगल-बगल पड़े मिले। कमरे में चारों तरफ खून फैला था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
पांच साल पहले हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था और शराब की लत के कारण घर में आए दिन झगड़े होते थे। इसी वजह से भाइयों में बंटवारा भी हो गया था। उसकी शादी वर्ष 2021 में फतेहपुर के गौरा चुरियारा निवासी रूबी से हुई थी।
परिजनों को फोन कर दी थी हत्या की जानकारी
रूबी की मां दुर्गा देवी ने बताया कि एक और तीन जनवरी को बेटी से बात हुई थी, लेकिन उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। रूबी के भाई दिलीप के अनुसार, रविवार देर रात सुरेंद्र ने फोन कर कहा—“मैंने तुम्हारी बहन को मार डाला है।” इसके बाद उसने फोन काट दिया और फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद कर लिया गया है। आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले गए। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र उर्फ स्वामी को गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
लखनऊ में नर्सिंग छात्रा फांसी पर लटकी: दोस्त जगाने पहुंचे तो फंदे से झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “कानपुर: शराब के विरोध पर पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे की बेरहमी से हत्या”