Breaking News

देवरिया में झोपड़ी में लगी आग: दहेज का सामान जलकर राख, अगले महीने होनी थी शादी

Published on: November 20, 2025
deoria-jhopdi-aag-dahej-samaan-jalakar-rakh

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते धर्मेंद्र साहनी, हरिंद्र साहनी, शत्रुघ्न साहनी, जनार्दन साहनी और अनिरुद्ध साहनी के परिवारों का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में अगले महीने होने वाली शादी का पूरा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए बाजार से खरीदे गए सोने-चांदी के गहने, नए कपड़े, बरतन और अन्य जरूरी सामान झोपड़ी में रखा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा करीब 10 क्विंटल गेहूं, धान, कपड़े, बिस्तर और घर के अन्य उपयोगी सामान भी आग में जलकर खाक हो गए।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे काबू नहीं पा सके। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से आग भड़कने की आशंका जताई है। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। इस घटना से प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।

उन्नाव: थाने में वकील पिटाई मामले में कोर्ट में बवाल, पुलिसकर्मी और वकील एक-दूसरे पर भड़के

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply