Breaking News

युवा सम्मान एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, प्रतिभाशाली युवाओं को किया सम्मानित, मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण किया

Published on: January 12, 2026
yuva-samman-sashaktikaran-karyakram-cm-yogi-lucknow

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा सम्मान एवं युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया योजना के तहत 5 मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण और 3 ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए युवाओं द्वारा लगाए गए स्टार्टअप, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से वैश्विक मंच पर भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को सशक्त रूप से स्थापित करने वाले युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद को कोटि-कोटि नमन है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कठोपनिषद् के मंत्र “उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत”—अर्थात उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको—को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया, जो आज के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की सड़क हादसे में मौत, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लखनऊ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “युवा सम्मान एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, प्रतिभाशाली युवाओं को किया सम्मानित, मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण किया”

Leave a Reply