Breaking News

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

Published on: January 24, 2026
up-weather-update-western-disturbance-hailstorm-alert

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है, क्योंकि प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र, एनसीआर और उत्तराखंड से सटे जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं। शामली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक रिकॉर्ड की गई। तेज हवाओं और बादलों के कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है।

पूर्वी यूपी और मध्यांचल में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल में भी छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके साथ ही पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे करीब 15 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है

27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

उन्होंने बताया कि शनिवार को पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं, जबकि मध्यांचल में बादलों के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं:
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

तेज हवाओं का अलर्ट

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसके लिए जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है, उनमें शामिल हैं:
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

लखनऊ में बादलों की हलचल और बूंदाबांदी के आसार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। देर शाम बादलों की आवाजाही बढ़ गई और हवा में ठंडक घुल गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को लखनऊ में बादलों की हलचल बढ़ेगी और झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही दिन के तापमान में हल्की गिरावट के संकेत हैं।

शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो एक डिग्री की गिरावट दर्शाता है।

प्रदेश में सबसे ठंडा जिला

शुक्रवार को 14.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। वहीं 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बहराइच में सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई।

यूपी में चुनावी रण में उतरी कांग्रेस, सीतापुर से महारैलियों का शंखनाद; राहुल-प्रियंका और खरगे भी संभालेंगे मोर्चा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply