Breaking News

यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा तापमान; ठंड से मिलेगी राहत

Published on: January 20, 2026
up-weather-update-rain-25-districts-cold-relief

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में बीते चार–पांच दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ में रविवार रात बूंदाबांदी हुई, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण आने वाले दिनों में प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम बदला रहेगा।

22 से 24 जनवरी तक बारिश के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 से 24 जनवरी के बीच लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने के आसार हैं।

तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छिटपुट बारिश के बावजूद तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लखनऊ में मात्र दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। औसतन छह डिग्री की वृद्धि के साथ कोहरे के घनत्व में भी कमी आई है।

ठंड और कोहरे से धीरे-धीरे राहत

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शीतलहर का प्रभाव अब खत्म होने की ओर है। अधिकतम तापमान में भी लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होकर चार–पांच दिनों तक चल सकता है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड से राहत बनी रहने की संभावना है।

बुलंदशहर में सबसे ठंडी रात

प्रदेश में सबसे ठंडी रात बुलंदशहर में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद में 6.8, मुजफ्फरनगर में 6.9, नजीबाबाद में सात और बरेली में 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री से बढ़कर 11.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.9 से बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: एमएलसी के भतीजे अंकित त्यागी समेत तीन की मौत, कार डिवाइडर लांघकर ट्रक से टकराई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply