Breaking News

आज से करवट लेगा प्रदेश का मौसम, पाला और शीतलहर से राहत की उम्मीद; कुछ जिलों में घने कोहरे के आसार

Published on: January 15, 2026
up-weather-change-cold-wave-fog-relief-january

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): प्रदेश में फिलहाल ठंड का असर बना हुआ है, लेकिन मकर संक्रांति के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके चलते 15 जनवरी से शीतलहर और पाले से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि इसके साथ ही सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बढ़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा तापमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हाल के दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडलों में शीतलहर का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से अगले 5 से 6 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है।

15 जनवरी से शीतलहर से राहत, कोहरे में बढ़ोतरी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी शीतलहर के दौर से 15 जनवरी के बाद राहत मिलने के आसार हैं। वहीं पूरे प्रदेश में कोहरे के क्षेत्रफल और घनत्व में वृद्धि की संभावना जताई गई है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने से दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत खुशगवार बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

अयोध्या और मेरठ रहे प्रदेश में सबसे ठंडे

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अयोध्या में 3.5 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। बरेली, गाजियाबाद और सहारनपुर में शून्य दृश्यता दर्ज की गई, जबकि शाहजहांपुर में दृश्यता 30 मीटर और मुरादाबाद, नजीबाबाद व बिजनौर में 50 मीटर रही।

इन जिलों में शीतलहर की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है।

यहां घने कोहरे के आसार

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

संभल: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई, बिछौली गांव में चले बुलडोजर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “आज से करवट लेगा प्रदेश का मौसम, पाला और शीतलहर से राहत की उम्मीद; कुछ जिलों में घने कोहरे के आसार”

Leave a Reply