Breaking News

यूपी बना देश में नंबर-1: वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण में रिकॉर्ड, शिया में लखनऊ और सुन्नी में बाराबंकी अव्वल

Published on: December 16, 2025
up-waqf-property-digital-registration-number-one

जागृत भारत | लखनऊ(Luckow): उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण में देशभर में पहला स्थान हासिल कर लिया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देश पर चल रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभियान में यूपी ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। अब तक प्रदेश में कुल 92,832 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण पूरा हो चुका है, जिसमें 86,347 सुन्नी और 6,485 शिया वक्फ संपत्तियां शामिल हैं।

यूपी में वक्फ संपत्तियों का रिकॉर्ड पंजीकरण

राज्य सरकार के अनुसार, वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पारदर्शिता बढ़ी है और अवैध कब्जों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को छह माह के लिए बढ़ा दिया है, जिससे बाकी संपत्तियों का भी पंजीकरण संभव हो सकेगा।

शिया वक्फ पंजीकरण में लखनऊ सबसे आगे

उम्मीद पोर्टल के जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, शिया वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण में लखनऊ पहले स्थान पर रहा। यहां 625 शिया वक्फ संपत्तियां दर्ज की गईं।
दूसरे स्थान पर अमरोहा (539) और तीसरे पर मेरठ (533) रहा।

सुन्नी वक्फ में बाराबंकी अव्वल

सुन्नी वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण में बाराबंकी ने पहला स्थान हासिल किया, जहां 4,940 संपत्तियां ऑनलाइन दर्ज की गईं।
इसके बाद सीतापुर दूसरे और आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ और जौनपुर भी अग्रणी जिलों में शामिल हैं।

प्रशासनिक पारदर्शिता की मिसाल

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेहतर प्रशासन और डिजिटल गवर्नेंस का परिणाम है। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के संरक्षण, प्रबंधन और विकास की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क होगा फिक्स; जानिए क्या होंगे बदलाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply