Breaking News

UP: श्रावस्ती का दर्दनाक मंजर: एक ही कमरे से मिले 5 शव, परिवार की मौत से गांव में मातम

Published on: November 16, 2025
UP: Tragic scene in Shravasti: 5 bodies found in same room

जागृत भारत । (श्रावस्ती): इकौना क्षेत्र के कैलाशपुर मजरा मनिहार तारा गांव में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में रोज़ अली, उनकी पत्नी शहनाज़ और तीन मासूम बच्चे—तबस्सुम, गुलनाज़ और मोइन शामिल हैं।

परिवार रात को सोया हुआ था। सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से जबरन दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। रोज़ अली का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े थे।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवाद के चलते पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की गई और उसके बाद खुदकुशी की गई। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस लगातार जांच कर रही है।

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था और शुरुआती जांच में दम घुटने के संकेत मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी सच्चाई सामने आएगी।

गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद सन्नाटा और मातम का माहौल छा गया है।

सोनभद्र खदान हादसा: ओबरा में पत्थर खदान धसी, एक मजदूर की मौत, 15 के दबे होने की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

2 thoughts on “UP: श्रावस्ती का दर्दनाक मंजर: एक ही कमरे से मिले 5 शव, परिवार की मौत से गांव में मातम”

Leave a Reply