Breaking News

यूपी में नकली सांप-बिच्छू से लूट करने वाला गिरोह बेनकाब: 36 महिलाएं गिरफ्तार, अकेली यात्रियों को बनाती थीं निशाना

Published on: January 3, 2026
up-snake-scorpion-gang-chain-snatching-women-arrested

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): गोरखपुर पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक बेहद शातिर और अनोखे गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गैंग में 36 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं, जो ऑटो और बस में सवारी बनकर सफर करती थीं और मौका मिलते ही अकेली महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाती थीं।

गिरोह की महिलाएं अचानक नकली सांप, छिपकली या बिच्छू फेंककर यात्रियों को डरा देती थीं। डर के मारे जैसे ही पीड़िता चिल्लाती या संभलने की कोशिश करती, उसी पल उसकी सोने की चेन गायब कर दी जाती थी। कई मामलों में महिलाएं सेफ्टी पिन या नुकीली चीज चुभाकर ध्यान भटकाती थीं और पलक झपकते ही चेन खींच लेती थीं।

1 जनवरी को सरगना की गिरफ्तारी से खुला राज

लगातार मिल रही चेन स्नैचिंग की शिकायतों के बाद पुलिस सक्रिय हुई। 1 जनवरी को गोला थाना क्षेत्र से गिरोह के सरगना विष्णु को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर 36 महिलाओं और 4 पुरुषों को दबोच लिया।

गिरोह में शामिल महिलाएं जौनपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर समेत यूपी के 11 जिलों से ताल्लुक रखती हैं। अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनती थीं और उनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच है। सामान्य हुलिया होने के कारण उन पर किसी को शक नहीं होता था।

चेन स्नैचिंग के तीन शातिर तरीके

1. नकली सांप-छिपकली से दहशत:
भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर अकेली महिला यात्रियों को टारगेट किया जाता था। ऑटो या बस में चारों ओर से घेरकर नकली जीव फेंक दिए जाते और हड़बड़ी में चेन उड़ा ली जाती।

2. बुजुर्ग महिलाओं को झांसा:
चार-पांच महिलाओं का समूह बुजुर्ग महिलाओं से बातचीत कर उन्हें गंतव्य तक छोड़ने का भरोसा दिलाता। फिर नकली सांप या छिपकली दिखाकर डर पैदा किया जाता और गहने उतरवा लिए जाते।

3. सेफ्टी पिन से ध्यान भटकाना:
चलते ऑटो या बस में सेफ्टी पिन, कैंची या छोटे चाकू जैसी नुकीली चीज चुभाकर ध्यान भटकाया जाता और उसी पल चेन खींच ली जाती।

पुलिस बरामदगी और आगे की कार्रवाई

रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ और कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह की सक्रियता से गिरोह पकड़ा गया। आरोपियों के पास से सेफ्टी पिन, छोटे चाकू, कैंची, प्लास्टिक रस्सी, नकली सांप-छिपकली और एक कार बरामद हुई है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह का तरीका इतना शातिर था कि पीड़ित को संभलने का मौका ही नहीं मिलता था। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और आगे और गिरफ्तारियों की भी संभावना जताई जा रही है।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास 50 लाख की नकदी के साथ दबोचा गया दुकानदार, हवाला कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “यूपी में नकली सांप-बिच्छू से लूट करने वाला गिरोह बेनकाब: 36 महिलाएं गिरफ्तार, अकेली यात्रियों को बनाती थीं निशाना”

Leave a Reply