जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम कटने के आंकड़े सामने आए हैं। चुनाव आयोग ने गणना फॉर्म जमा करने की अवधि समाप्त होने के बाद मतदाताओं के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट लखनऊ, गाजियाबाद, बलरामपुर, कानपुर नगर और मेरठ में कम हुए हैं।
लखनऊ में सबसे ज्यादा 30% से अधिक वोट कटे
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में 30.05 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद गाजियाबाद (28.83%), बलरामपुर (25.98%), कानपुर नगर (25.50%) और मेरठ (24.66%) का स्थान है। यह कटौती कई जिलों में 20 प्रतिशत से भी अधिक रही है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
प्रदेश में 2.88 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटे
चुनाव आयोग के अनुसार, पूरे प्रदेश में 2 करोड़ 88 लाख 75 हजार 230 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नाम कटने के पीछे अलग-अलग कारण रहे हैं, जिनमें मृत्यु, स्थानांतरण और लंबे समय से अनुपस्थित रहना प्रमुख है।
31 दिसंबर को जारी होगी कच्ची मतदाता सूची
आयोग ने बताया कि नाम हटाने की प्रक्रिया के बाद 31 दिसंबर को कच्ची मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाता अपने नाम को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अंतिम सूची इन्हीं आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाएगी।
आंकड़ों से समझिए SIR की पूरी तस्वीर
एसआईआर में शामिल कुल मतदाता: 15,44,30,092
डिजिटाइज किए गए गणना प्रपत्र: 12,55,55,984
गणना प्रपत्र वापस न आने वाले: 2,88,75,230
मृतक मतदाता: 46,23,796
अनुपस्थित: 79,52,190
स्थानांतरित: 1,29,77,472
पहले से पंजीकृत: 25,47,207
अन्य कारण: 7,74,472
इन जिलों में 20% से ज्यादा वोट कटे
लखनऊ (30.05%), गाजियाबाद (28.83%), बलरामपुर (25.98%), कानपुर नगर (25.50%), मेरठ (24.66%), प्रयागराज (24.64%), गौतमबुद्धनगर (23.98%), आगरा (23.25%), हापुड़ (22.30%), शाहजहांपुर (21.76%), कन्नौज (21.57%), बरेली (20.99%), फर्रुखाबाद (20.81%), बहराइच (20.44%), बदायूं (20.39%), सिद्धार्थनगर (20.33%), संभल (20.29%)
गोरखपुर बॉडी बिल्डर हत्याकांड: गर्लफ्रेंड पर लगा शक गलत, 50 रुपए के विवाद में दोस्तों ने की हत्या
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































