जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर को लेकर भाजपा नेतृत्व पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। अभियान के अंतिम चरण में कार्यकर्ताओं की सुस्ती ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा कि अगर एसआईआर में ठीक से काम नहीं किया गया तो इसका खामियाजा अगले 20 साल तक भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के लिए खतरे की घंटी बताया।
एसआईआर में सुस्ती पड़ी तो सीटें गंवानी पड़ेंगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों, विधायकों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक को चेताते हुए कहा कि आपकी सुस्ती पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसी सीटें हैं जहां जीत का अंतर सिर्फ चार से पांच हजार वोटों का था। अगर एसआईआर में लापरवाही हुई तो ऐसी सीटें हाथ से निकल सकती हैं। सीएम ने दो टूक कहा कि जो कार्यकर्ता काम नहीं करना चाहते वे अभी संगठन को बता दें क्योंकि मेहनत करने वालों की कोई कमी नहीं है।
तीन दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में 20 प्रतिशत तक नाम कटे
कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों का आंकड़ा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ कैंट और उत्तरी, आगरा दक्षिणी, मिल्कीपुर, हरदोई, लखीमपुर समेत प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर 18 से 20 प्रतिशत तक मतदाताओं के नाम कट चुके हैं। सीएम ने निर्देश दिए कि एक एक कार्यकर्ता घर घर जाकर ऐसे सभी पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाए और गैरहाजिर व स्थानांतरित मतदाताओं पर विशेष फोकस करे।
फर्जी वोटरों पर आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश
सीएम योगी ने विपक्ष पर फर्जी नाम जुड़वाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे नामों की पहचान कर तत्काल आपत्तियां दर्ज कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि घुसपैठिए या फर्जी मतदाता पकड़े गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने चिंता जताई कि कई परंपरागत भाजपा सीटों पर ज्यादा नाम कटे हैं जबकि कुछ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम नाम हटे हैं।
अभी चूके तो 20 साल पछताना होगा तरुण चुग
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और एसआईआर अभियान के केंद्रीय प्रभारी तरुण चुग ने भी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि इस एसआईआर में मेहनत नहीं की गई तो आने वाले 20 वर्षों तक लोकसभा और विधानसभा चुनावों में नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सांसदों और विधायकों से कहा कि जिसे चुनाव लड़ना है वह पूरी ताकत से एसआईआर में जुटे। जो अभी मेहनत करेगा वही अगले 20 साल तक सुरक्षित रहेगा।
एसआईआर कठिन परीक्षा है 100 प्रतिशत अंक जरूरी पंकज चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एसआईआर पार्टी संगठन के लिए एक कठिन परीक्षा है। इसमें 100 प्रतिशत अंक लाने पर ही पास माना जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी ईमानदारी से मेहनत करेंगे तभी विपक्ष की साजिशों को नाकाम किया जा सकेगा। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने एसआईआर को लेकर पार्टी की रणनीति की जानकारी देते हुए कहा कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक टीमें सक्रिय हैं और सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
यूपी पंचायत चुनाव में बड़ा अपडेट कल जारी होगी पुनरीक्षण मतदाता सूची 30 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “एसआईआर(SIR) में लापरवाही पड़ेगी भारी, 20 साल तक भुगतना होगा अंजाम, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी”