जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परिषद की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार इस वर्ष भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
15 जनवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
15 से 22 मई के बीच होगी प्रवेश परीक्षा
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 15 मई से 22 मई 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें विभिन्न ग्रुप के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे।
30 मई को जारी होगा परिणाम
प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 मई 2026 को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे।
5 जून से 15 जुलाई तक चलेगी काउंसलिंग
परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 5 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसी दौरान अभ्यर्थियों को कॉलेज और ब्रांच का आवंटन किया जाएगा।
1 अगस्त से शुरू होगा शैक्षिक सत्र
पॉलीटेक्निक संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अगस्त 2026 से होगी। परिषद का प्रयास है कि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो, जिससे छात्रों की पढ़ाई में देरी न हो।
लगभग 2.3 लाख सीटों पर मिलेगा दाखिला
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में
डिप्लोमा फार्मेसी की लगभग 1 लाख 20 हजार सीटों
डिप्लोमा इंजीनियरिंग की करीब 1 लाख 10 हजार सीटों
पर दाखिला दिया जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 2.3 लाख सीटों पर प्रवेश होगा।
‘पालीटेक्निक चलो अभियान-2026’ भी चलाया जाएगा
प्रवेश परीक्षा से पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ‘पालीटेक्निक चलो अभियान-2026’ चलाया जाएगा।
इस अभियान के तहत छात्रों को
पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों की जानकारी
प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया
काउंसलिंग और दाखिले से जुड़े सभी चरण
के बारे में जागरूक किया जाएगा।
31 जुलाई तक चलेगा अभियान
‘पालीटेक्निक चलो अभियान-2026’ 15 जनवरी से शुरू होकर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और उन्हें समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चार IAS अफसरों का तबादला, पर्यटन से लेकर सूचना आयोग तक बदली जिम्मेदारियां
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































