Breaking News

UP पंचायत चुनाव 2026: तय हुई खर्च की लिमिट, अब जानिए किस पद पर कितनी रकम खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार

Published on: November 4, 2025
up-panchayat-elections-2026-expenditure-limit-set

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन शुल्क और चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है। यह नियम ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य समेत सभी पदों पर लागू होंगे।

नामांकन शुल्क और जमानत राशि

  • ग्राम पंचायत सदस्य
    • सामान्य वर्ग: शुल्क ₹200, जमानत राशि ₹800
    • SC/ST/OBC/महिला उम्मीदवार: शुल्क ₹100, जमानत राशि ₹400
  • ग्राम प्रधान पद
    • सामान्य वर्ग: शुल्क ₹600, जमानत राशि ₹3000
    • आरक्षित वर्ग: शुल्क ₹300, जमानत राशि ₹1500

 चुनावी खर्च की सीमा

  • ग्राम पंचायत: अधिकतम ₹10,000
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: अधिकतम ₹1,00,000
  • जिला पंचायत सदस्य: अधिकतम ₹2,50,000
  • जिला पंचायत अध्यक्ष: अधिकतम ₹7,00,000
  • ग्राम प्रधान: अधिकतम ₹1,25,000

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि खर्च सीमा से अधिक व्यय पाए जाने पर उम्मीदवार की सदस्यता निरस्त की जा सकती है।

 जनवरी–फरवरी में संभावित चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जनवरी–फरवरी 2026 में कराए जा सकते हैं। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक तरह के राजनीतिक सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ई-निविदा सूचना के अनुसार, प्रदेश में 57,691 ग्राम पंचायतें, 826 ब्लॉक और 75 जिला पंचायतें हैं।


तरकुलवा थाने पर ‘सत्ता’ के दबाव का आरोप! पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी बोले- निर्दोष सपा कार्यकर्ता को बनाया गया हिस्ट्रीशीटर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “UP पंचायत चुनाव 2026: तय हुई खर्च की लिमिट, अब जानिए किस पद पर कितनी रकम खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार”

Leave a Reply