जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी एक बार फिर धीमी पड़ गई है। जिलों की लापरवाही के कारण अब मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 दिसंबर को जारी किया जाएगा। पहले यह मसौदा 5 दिसंबर को प्रकाशित होना था।
राज्य निर्वाचन आयोग ने देर से चल रही प्रक्रिया को देखते हुए मतदाता सूची जारी करने की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है। अब अंतिम सूची 6 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी, जबकि पहले यह 15 जनवरी 2026 तक जारी की जानी थी।
सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में अब तक मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम नहीं हटाए गए हैं और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया भी धीमी चल रही है। आयोग के लगातार निर्देशों के बावजूद स्थानीय अधिकारी अपेक्षित गति से काम नहीं कर रहे हैं।
वर्तमान में जिलों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य भी चल रहा है, जिससे पंचायत चुनाव की तैयारी और प्रभावित हो रही है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार:
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी: 23 दिसंबर 2025
दावे व आपत्तियों पर निस्तारण: 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026
पहले यह प्रक्रिया 13 से 19 दिसंबर के बीच निर्धारित थी।
आयोग अब जिलों को समयबद्ध रूप से कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दे रहा है ताकि पंचायत चुनाव की तैयारियों को नई समय-सारणी के अनुसार पूरा किया जा सके।
देवरिया में झोपड़ी में लगी आग: दहेज का सामान जलकर राख, अगले महीने होनी थी शादी
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































