Breaking News

यूपी पीएसी में बंपर भर्ती की तैयारी: 15 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति, 300 अंकों की ऑफलाइन परीक्षा तय

Published on: January 7, 2026
up-pac-recruitment-15000-posts-offline-exam-details

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के खाली पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में सिपाही और समकक्ष पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के तहत पीएसी के बीते चार वर्षों से रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। वर्ष 2022 से पीएसी में लगातार पद खाली होते जा रहे थे, लेकिन लंबे समय से कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई थी।

15,131 रिक्त पद पीएसी में शामिल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुल 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इनमें पीएसी के 15,131 रिक्त पद शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, इनमें सबसे अधिक 8,540 पद वर्ष 2022 से खाली चले आ रहे हैं। इन भर्तियों के पूरा होने के बाद पीएसी बल और अधिक मजबूत होगा, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालने में मदद मिलेगी।

महिला पीएसी वाहिनियों में पहली बार भर्ती

इस भर्ती अभियान में एक अहम पहलू यह भी है कि लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर में गठित पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए 2,282 पदों पर पहली बार महिलाओं की सीधी भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही विशेष सुरक्षा बल में सिपाही के 1,341 पद, जो बीते पांच वर्षों से रिक्त चल रहे थे, अब भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

300 अंकों की होगी ऑफलाइन लिखित परीक्षा

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए 300 अंकों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। पिछली भर्तियों में लगभग 40 लाख आवेदन आने के अनुभव को देखते हुए यह परीक्षा चार दिनों में आठ पालियों में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, परीक्षा का अंतिम शेड्यूल आवेदन की संख्या के आधार पर तय किया जाएगा।

150 प्रश्न, ये विषय होंगे शामिल

लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित होंगे। इस भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

25 साल बाद ‘नायक’ की वापसी? अनिल कपूर ने खरीदे फिल्म के राइट्स, सीक्वल की तैयारी!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply