Breaking News

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

Published on: February 5, 2026
up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग और आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में लंबित संपत्ति भुगतान की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS-2026) लागू करने के निर्देश दिए। इस योजना से प्रदेश भर के 19 हजार से अधिक आवंटियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ब्याज और पेनाल्टी में मिलेगी बड़ी छूट

सरकार आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों पर लगे ब्याज व दंड शुल्क में भारी छूट देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से लंबित मामलों के कारण योजनाओं की प्रगति प्रभावित हो रही है और आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

किश्तों में भुगतान और एकमुश्त भुगतान पर अतिरिक्त लाभ

सीएम ने निर्देश दिए कि जो आवंटी एकमुश्त भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें आसान किश्तों की सुविधा दी जाए। वहीं एकमुश्त भुगतान करने वालों को अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। सभी आवेदनों का निस्तारण तय समयसीमा में सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

2020 की ओटीएस योजना के बाद फिर बढ़े डिफॉल्ट

साल 2020 में लागू ओटीएस योजना से कई लोगों को राहत मिली थी, लेकिन कोविड-19 के कारण कई आवंटी अंतिम भुगतान नहीं कर सके और दोबारा डिफॉल्टर हो गए। ऐसे लोगों की संख्या अब 19 हजार से अधिक हो गई है। इस बार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

अयोध्या में बनेगी वैदेही आर्ट गैलरी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या विकास प्राधिकरण से संवाद करते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पास वशिष्ठ भवन परिसर में ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ बनाने के निर्देश दिए। यह गैलरी माता सीता के जीवन, मिथिला संस्कृति और लोकपरंपराओं पर आधारित होगी, जिसमें आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन का उपयोग किया जाएगा।

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

kanpur-deepika-murder-case-shoaib-saurabh-dubey-wife-killed

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: तीन शादियां टूटने के बाद भी नहीं बदला शोएब, चौथी पत्नी दीपिका की गला घोंटकर हत्या

Leave a Reply