Breaking News

उत्तर प्रदेश : नेपाल से ब्याह कर आईं महिलाएं नहीं बन पाएंगी मतदाता, नागरिकता के बिना वोटिंग का अधिकार नहीं

Published on: February 3, 2026
up-nepali-women-marriage-voter-rights-citizenship-rule

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बीच नेपाल से शादी कर आई महिलाओं के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। चुनाव आयोग के अनुसार, नेपाल की महिलाएं भारतीय नागरिकों से विवाह के बाद यहां की वैध निवासी तो मानी जाएंगी, लेकिन भारतीय नागरिकता के बिना मतदाता नहीं बन सकेंगी

निवासी होने के बावजूद वोटिंग का अधिकार नहीं

चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य शर्त है। नेपाल से विवाह कर यूपी में बसने वाली महिलाएं जब तक भारतीय नागरिकता नहीं लेतीं, तब तक वे वोट डालने या मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की पात्र नहीं होंगी।

यूपी-नेपाल के जिलों में गहरे वैवाहिक संबंध

भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता बेहद मजबूत है। सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जैसे सीमावर्ती जिलों में बड़ी संख्या में नेपाली महिलाओं के विवाह भारतीय नागरिकों से हुए हैं।
हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि विवाह के बाद भी नेपाली महिलाएं भारतीय नागरिक नहीं मानी जातीं, जब तक वे विधिवत नागरिकता न लें।

भारतीय नागरिकता लेने के लिए क्या हैं शर्तें

नेपाली महिलाओं को विवाह के बाद भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत आवेदन करना होता है। इसके लिए:

  • भारत में लगातार सात साल निवास का प्रमाण

  • विवाह का वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र

  • आवासीय दस्तावेज
    अनिवार्य हैं। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी, राज्य गृह विभाग और केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से पूरी होती है।

बच्चों को मिलेगा भारतीय नागरिक होने का अधिकार

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि नेपाली महिला तय मानकों के अनुसार नागरिकता ले लेती है, तो उसके बच्चे भारतीय नागरिक माने जाएंगे और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा।

भारत में जन्म के आधार पर नागरिकता के नियम

भारत में जन्मे व्यक्तियों के लिए नागरिकता के नियम इस प्रकार हैं:

  • 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म: स्वतः भारतीय नागरिक

  • 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्म: माता-पिता में से एक का भारतीय नागरिक होना जरूरी

  • 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्म: एक अभिभावक भारतीय नागरिक और दूसरा वैध रूप से भारत में रह रहा हो

नेपाल संधि के बावजूद वोटिंग के लिए नागरिकता जरूरी

भारत-नेपाल संधि के तहत नेपाली नागरिक भारत में वैध निवासी माने जाते हैं, लेकिन मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को ही प्राप्त है। यही वजह है कि नेपाल से आई बहुएं नागरिकता के बिना वोटर नहीं बन सकतीं।

यूपी में संपत्ति विवरण पर सख्ती: बिना ब्योरा वेतन निकला तो डीडीओ पर कार्रवाई तय, 47,816 कर्मी अब भी डिफॉल्टर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply