Breaking News

यूपी लेखपाल भर्ती में बड़ा बदलाव: 7994 पदों पर संशोधित आरक्षण जारी, 29 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Published on: December 29, 2025
up-lekhpal-bharti-7994-posts-revised-reservation-apply-online

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर उठे आरक्षण विवाद के बाद अब बड़ा फैसला सामने आया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7994 लेखपाल पदों के लिए संशोधित श्रेणीवार आरक्षण के साथ नया विज्ञापन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद द्वारा की गई समीक्षा के बाद यह बदलाव किया गया है।

राजनीतिक आपत्तियों के बाद हुआ संशोधन

लेखपाल भर्ती का पहला विज्ञापन 16 दिसंबर को जारी किया गया था, लेकिन इसमें श्रेणीवार आरक्षण को लेकर युवाओं और कई राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी। एनडीए की सहयोगी पार्टी सुभासपा के अध्यक्ष और पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण में असंतुलन की बात उठाई थी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोबारा समीक्षा

आरक्षण को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पदों के आरक्षण की दोबारा समीक्षा के निर्देश दिए थे। इसके बाद राजस्व परिषद ने श्रेणीवार आरक्षण का पुनर्मूल्यांकन किया और संशोधित प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा।

29 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने जानकारी दी कि 26 दिसंबर को प्राप्त संशोधित आरक्षण प्रस्ताव के आधार पर नया विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकेंगे।

पुराने विज्ञापन में श्रेणीवार आरक्षण

कुल पद: 7994
अनारक्षित: 4165
अनुसूचित जाति: 1446
अनुसूचित जनजाति: 150
अन्य पिछड़ा वर्ग: 1441
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 792

संशोधित विज्ञापन में नया आरक्षण

कुल पद: 7994
अनारक्षित: 3205
अनुसूचित जाति: 1697
अनुसूचित जनजाति: 160
अन्य पिछड़ा वर्ग: 2158
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 792

अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभ्यर्थी यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भीषण ठंड का असर: यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद, आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply