जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल की शुरुआत प्रशासनिक अमले के लिए बड़ी सौगात के साथ की है। प्रदेश कैडर के 67 आईएएस अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही आठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को भी उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। सभी पदोन्नतियां एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।
चार वरिष्ठ आईएएस बने प्रमुख सचिव
यूपी कैडर के वर्ष 2001 बैच के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।
प्रमुख सचिव बनने वाले अधिकारियों में:
शशि भूषण लाल सुशील
अजय कुमार शुक्ला
अपर्णा यू
एस.वी.एस. रंगाराव
इन अधिकारियों को जल्द ही नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
2010 बैच के 19 आईएएस बने सचिव
वर्ष 2010 बैच के कुल 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें प्रमुख रूप से:
अखंड प्रताप सिंह
कुमार प्रशांत
नेहा शर्मा
मोनिका रानी
शंभु कुमार
योगेश कुमार
नितीश कुमार
भवानी सिंह खंगारौत
संदीप कौर
दुर्गा शक्ति नागपाल
रविंद्र कुमार
ओम प्रकाश आर्य
शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त के. बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को सचिव पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। वहीं नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा को भी सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। शेष अधिकारियों को उच्च वेतनमान प्रदान किया गया है।
सचिवालय में आठ संयुक्त सचिव बने विशेष सचिव
साल 2025 के अंतिम दिन सचिवालय प्रशासन द्वारा भी बड़ी संख्या में पदोन्नतियां की गईं। इसके तहत आठ संयुक्त सचिवों को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति पाने वालों में:
देवी शंकर शुक्ला
लाल बहादुर यादव
डॉ. ध्रुवपाल
अवधेश कुमार खरे
प्रेम कुमार पांडेय
कुंवर मकरंद सिंह
आनंद प्रकाश सिंह
नीरजा सक्सेना
शामिल हैं। इन सभी को उनके वर्तमान विभागों में ही विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
अन्य सचिवालय अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन
संयुक्त सचिव विजय कुमार मिश्र के अनुसार समीक्षा अधिकारी मो. वकील और नीलम बाजपेई को अनुभाग अधिकारी बनाया गया है।
वहीं विश्वजीत सिंह, अजित प्रताप सिंह और उदयवीर सिंह राठौर को उप सचिव से संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।
आठ IFS अधिकारियों को भी मिली पदोन्नति
प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा के आठ अधिकारियों को भी पदोन्नति दी है।
वन संरक्षक रमेश चंद्र को मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है
संजय कुमार विश्वाल और सूरज को वन संरक्षक पद पर पदोन्नति मिली है
कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में कार्यरत दिव्या, ईशा तिवारी, दीक्षा भंडारी, मनीष सिंह और सुन्दरेशा को चयन ग्रेड में पदोन्नत किया गया है
इन सभी पदोन्नतियों को एक जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।
प्रदेश में नए साल पर बदले समय से खुलेंगे माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक में 14 जनवरी तक छुट्टी; 2026 का पूरा अवकाश कैलेंडर जारी
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































