Breaking News

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: हर थाने में होगा होमगार्ड रूम, सभी जवानों को मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा — स्थापना दिवस पर तोहफों की बारिश

Published on: December 7, 2025
up-homeguards-room-in-every-police-station-cashless-treatment-for-personnel-yogi-adityanath

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का उपहार दिया है। अब प्रदेश के प्रत्येक थाने में होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए अलग कमरा (होमगार्ड रूम) बनाया जाएगा और जवानों को कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी हो चुके हैं। शनिवार को होमगार्ड संगठन के 63वें स्थापना दिवस पर मुख्यालय में परेड की सलामी लेने के बाद सीएम योगी ने जवानों को संबोधित किया।


होमगार्ड — 1963 से यूपी पुलिस का सुरक्षा कवच

सीएम योगी ने कहा—

“सेवा ही सम्मान है, अनुशासन ही पहचान है और राष्ट्रहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।”

उन्होंने गौरवपूर्वक बताया कि—
✔ होमगार्ड की भूमिका कानून-व्यवस्था में अत्यंत अहम
✔ यातायात संचालन, डायल-112, जेल सुरक्षा और चुनाव ड्यूटी में महत्वपूर्ण योगदान
✔ महाकुंभ जैसे विशाल आयोजनों में अद्वितीय सेवा
✔ कोविड-19 के कठिन दौर में प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर पहुँचाया

पहले उपेक्षित रहने वाले इन जवानों को अब राष्ट्रपति व गृह मंत्रालय से सम्मान भी प्राप्त हो रहे हैं।


शहीद जवानों के परिवार को 5 लाख की अनुग्रह राशि

सीएम योगी ने बताया—  ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को ₹5 लाख सहायता अब तक 2,871 जवानों के आश्रितों को 143 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान भत्तों में भी दैनिक भत्ता, प्रशिक्षण भत्ता, अंतर-जनपदीय भत्ता, सभी में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।


आवास और कार्यालय निर्माण तेज़ी पर

विभाग के 44 कार्यालय अपनी भवनों में संचालित,  9 नए कार्यालय भवन निर्माणाधीन, मुख्यालय परिसर में कर्मचारियों के लिए G+11 आवासीय टावर निर्माणाधीन


दुर्घटना बीमा 35 से 40 लाख रुपये तक

होमगार्ड विभाग अब डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली की ओर बढ़ चुका है—  वेबसाइट व होमगार्ड मित्र ऐप से उपस्थिति व भुगतान प्रक्रिया सरल, आपदा प्रबंधन विभाग के साथ मिलकर 4,000+ युवाओं को मिले आपदा राहत प्रशिक्षण, दुर्घटना में मौत पर 35–40 लाख रुपये तक बीमा राहत


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, महानिदेशक एम. के. बशाल और बड़ी संख्या में अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

कुशीनगर: सूदखोरी, कर्ज और आर्थिक तंगी से टूटे शिक्षामित्र ने दी जान; 4 पन्नों की सुसाइड नोट में लिखा दर्द

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply