Breaking News

UP Holiday Calendar 2026: नए साल पर बड़ा तोहफ़ा! पूरे साल में 24 सार्वजनिक छुट्टियाँ, कई लंबी वीकेंड की सौगात भी

Published on: December 3, 2025
up-holiday-calendar-2026-public-holiday-long-weekends-free-pcs-coaching

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार भी सार्वजनिक अवकाशों की संख्या वही रहेगी — कुल 24 दिन। वहीं 31 दिन निर्बंधित अवकाश के रूप में रखे गए हैं, जिन्हें कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार ले सकेंगे। कैलेंडर के अनुसार, एक अप्रैल 2026 को वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के चलते विशेष अवकाश घोषित किया गया है।


गुरु गोविंद सिंह जयंती की तिथि में परिवर्तन

जारी आदेश में बताया गया है कि पहले घोषित 5 जनवरी की गुरु गोविंद सिंह जयंती अब तारीख़ के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को होगी। यह अवकाश निर्बंधित की श्रेणी में आता है और इसे आधिकारिक रूप से संशोधित किया गया है।


नए साल की शुरुआत में ही कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 कई मायनों में खास होने वाला है।

  • 3 जनवरी को हजरत अली के जन्म दिवस का अवकाश है

  • 4 जनवरी को रविवार होने के कारण लगातार दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी

इसी तरह—

  • 25 जनवरी (रविवार)

  • 26 जनवरी (सोमवार, गणतंत्र दिवस)
    लगातार दो दिन की छुट्टी, यानी लंबा वीकेंड।


होली पर भी मिलेगा ‘मिनी वेकेशन’

होलिका दहन 2 मार्च (सोमवार) और होली 4 मार्च (बुधवार) को है। इसके ठीक पहले 1 मार्च रविवार है। यदि कर्मचारी 3 मार्च मंगलवार को छुट्टी लेते हैं तो वे चार दिन का लंबा अवकाश ले पाएंगे।


दीपावली पर भी बनेगा 4 दिन का सुनहरा मौका

  • 8 नवंबर (रविवार) – दीपावली

  • 9 नवंबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा

  • 11 नवंबर (बुधवार) – भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती

अगर कर्मचारी 10 नवंबर (मंगलवार) को एक दिन का अवकाश ले लेते हैं तो कुल चार दिन का लंबा अवकाश मिल जाएगा।


PCS-2025 मुख्य परीक्षा के लिए मिलेगी निशुल्क कोचिंग

समाज कल्याण विभाग ने PCS प्रीलिम 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए विशेष मुफ़्त कोचिंग कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रशिक्षण गोमतीनगर, लखनऊ स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में चलेगा।

कौन ले सकेगा लाभ ?

  • सुविधा सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

  • एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग

  • पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम

  • PCS प्रीलिम 2025 उत्तीर्ण होना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को 2000 रुपये कॉशन मनी जमा कर प्रवेश लेना होगा।

क्या-क्या मिलेगा ?

  • हॉस्टल व भोजन सुविधा — निःशुल्क

  • लाइब्रेरी — निःशुल्क

  • विषय विशेषज्ञों की नियमित कक्षाएँ

  • उत्तर लेखन अभ्यास

  • मॉडल टेस्ट

  • परीक्षा आधारित विशेष सत्र

  • आवश्यक अध्ययन सामग्री

मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित होने तक यह सत्र नियमित रूप से संचालित होगा।

उत्तर प्रदेश में पहला बड़ा साइबर हमला: कानपुर में PWD के 4 करोड़ के टेंडर दस्तावेज गायब, ई-टेंडरिंग सिस्टम पर उठे सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

1 thought on “UP Holiday Calendar 2026: नए साल पर बड़ा तोहफ़ा! पूरे साल में 24 सार्वजनिक छुट्टियाँ, कई लंबी वीकेंड की सौगात भी”

Leave a Reply