जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अब कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए गणित और विज्ञान की मुफ्त ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा शुरू कर दी है। यह पढ़ाई विश्व प्रसिद्ध शैक्षिक प्लेटफॉर्म खान अकादमी के माध्यम से कराई जाएगी।
अब निजी स्कूलों के छात्र भी होंगे शामिल
अब तक यह सुविधा केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालयों तक सीमित थी, लेकिन सरकार ने दायरा बढ़ाते हुए अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को भी इसमें शामिल कर लिया है। इससे लाखों छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा।
STEM शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
यह कार्यक्रम STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) आधारित है, जिसका उद्देश्य छात्रों की वैचारिक समझ मजबूत करना और गणित व विज्ञान जैसे कठिन विषयों को सरल बनाना है।
साथ ही यह पहल शिक्षकों को भी नए और आधुनिक शिक्षण तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
हिंदी में मिलेगा पूरा एनसीईआरटी कंटेंट
इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित हिंदी भाषा की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। छात्र यहां
वीडियो लेक्चर
अभ्यास प्रश्न
क्विज
यूनिट टेस्ट
स्व-मूल्यांकन
जैसी सुविधाओं का पूरी तरह नि:शुल्क लाभ उठा सकेंगे।
अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट निर्देश
अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मंडलीय शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि हर छात्र तक इसका लाभ पहुंचे।
डिजिटल शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम
सरकार का मानना है कि इस पहल से प्रदेश के छात्र डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो पाएंगे।
संभल में फिर गरज सकता है बुलडोजर! कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद-मजार हटाने को 15 दिन का अल्टीमेटम
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































