Breaking News

यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी: SIR के बाद 12.55 करोड़ वोटर, 6 फरवरी तक दावा-आपत्ति का मौका

Published on: January 6, 2026
up-draft-voter-list-2026-sir-12-55-crore-voters

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद उत्तर प्रदेश में अब कुल 12 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता दर्ज हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए व्यापक स्तर पर सत्यापन किया गया।

SIR के तहत 18.70 लाख मतदाताओं के हस्ताक्षर प्राप्त नहीं हो सके, जबकि 18.7 प्रतिशत लोगों के गणना प्रपत्र वापस नहीं आए। इसके अलावा सत्यापन में 46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए, जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं। वहीं 2.17 करोड़ मतदाताओं को स्थानांतरित या अनुपस्थित की श्रेणी में रखा गया है। जांच में यह भी सामने आया कि 25.47 लाख मतदाता एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत थे, जिनके नामों का एकीकरण किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने स्पष्ट किया कि पात्र मतदाता 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस अवधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ वे अपना नाम दोबारा मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, उनका नाम केवल एक ही स्थान पर रखा जाएगा।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 12.55 करोड़ मतदाताओं (81.30 प्रतिशत) से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6 मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते ड्राफ्ट सूची की जांच करें और यदि कोई त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सही और पारदर्शी बनाई जा सके।

आपत्तिजनक नारेबाजी पर JNU सख्त, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply