Breaking News

यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर: अगले 3 दिन शीतलहर, 30 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहने की सम्भावना

Published on: January 4, 2026
up-cold-wave-alert-dense-fog-next-three-days

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं पूर्वी और मध्य यूपी के 30 से अधिक जिलों में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है।

तापमान में और गिरावट के आसार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को कोहरे का प्रभाव कम रहा, लेकिन शीतलहर के कारण दिन का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में तीन से चार दिन तक धूप नहीं निकलने की संभावना है, जिससे शीत दिवस जैसे हालात बन सकते हैं।

कई जिलों में शून्य दृश्यता

कोहरे के कारण शनिवार सुबह कई जिलों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार—

  • आगरा, कुशीनगर, कानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी और उन्नाव: शून्य दृश्यता

  • अलीगढ़ और प्रयागराज: 50 मीटर

  • फतेहगढ़: 80 मीटर

  • झांसी और आजमगढ़: 100 मीटर

  • लखनऊ: तड़के 150 मीटर

हालांकि, राजधानी में लोगों को कोहरे और ठंड के बीच मौसम का आनंद लेते भी देखा गया। यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। वहीं हरदोई में 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों में अत्यधिक घना कोहरा

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अत्यधिक घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों में—

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के जिले शामिल हैं। इन इलाकों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

इन जिलों में शीत दिवस और शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इनमें—

फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिले शामिल हैं।

सेना ने ‘सूर्यास्त्र’ लॉन्ग-रेंज रॉकेट लॉन्चर की खरीद का करार किया, 300 किमी तक मारक क्षमता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर: अगले 3 दिन शीतलहर, 30 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहने की सम्भावना”

Leave a Reply