Breaking News

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: नकल रोकने को हाई अलर्ट, IG से SP तक करेंगे औचक निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी

Published on: January 28, 2026
up-board-exam-2026-security-arrangements-cctv-ig-sp-inspection

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं, परीक्षा केंद्रों, संकलन केंद्रों और भंडारण केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए आइजी से लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर तक के अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा से पहले सभी जिलों के जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी, जबकि पूरे जनपद को सेक्टर और जोन में विभाजित कर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।

पुलिस अभिरक्षा में भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों से संकलन केंद्र तक उत्तर पुस्तिकाओं को पुलिस सुरक्षा में भेजा जाएगा। संकलन केंद्र और भंडारण केंद्रों पर भी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में संबंधित जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

पुलिस निगरानी में होगा प्रश्नपत्र वितरण

जनपद मुख्यालय से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों का वितरण जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों की निगरानी में जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से पुलिस अभिरक्षा में कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे।

आला अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण

बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।

शासन में सचिव मोहित गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले– भाजपा की रणनीति, संस्थानों पर गैर-पीडीए का कब्जा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply