Breaking News

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया | होली के बीच रुकेगा एग्जाम सीजन, विद्यार्थियों को मिलेगा तैयारी का सुनहरा मौका

Published on: November 6, 2025
up-board-date-sheet-2026-exam-schedule-with-holi-break

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow):  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। इस बार विद्यार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि प्रमुख विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है ताकि तैयारी के लिए समय मिल सके।


प्रमुख विषयों के बीच मिलेगा ब्रेक

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। हाईस्कूल परीक्षाओं की शुरुआत 18 फरवरी को हिंदी विषय से होगी। इसके बाद

  • अंग्रेजी – 23 फरवरी

  • विज्ञान – 25 फरवरी

  • गणित – 27 फरवरी को आयोजित होगी।

इंटरमीडिएट वर्ग में भी यही पैटर्न रहेगा —

  • हिंदी – 18 फरवरी

  • अंग्रेजी – 20 फरवरी

  • जीव विज्ञान व गणित – 23 फरवरी

  • रसायन विज्ञान – 25 फरवरी

  • भौतिकी – 27 फरवरी।
    इस तरह प्रमुख विषय लगातार नहीं रखे गए हैं।


होली के बीच नहीं होंगे एग्जाम

इस बार 4 मार्च को होली है। यूपी बोर्ड ने त्यौहार को ध्यान में रखते हुए 1 से 6 मार्च तक कोई पेपर नहीं रखा है। इससे विद्यार्थियों को त्यौहार का आनंद लेने और उसके बाद बाकी विषयों की तैयारी का मौका मिलेगा।


होली के बाद कम विद्यार्थियों वाले विषय

होली के बाद जिन विषयों की परीक्षाएं होंगी, उनमें मुख्यतः ऐसे विषय शामिल हैं जिनमें विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है। हाईस्कूल में 7 मार्च को वाणिज्य, और इसके बाद उर्दू, चित्रकला, संगीत, अरबी, फारसी, कृषि जैसे विषयों की परीक्षाएं होंगी।इंटरमीडिएट वर्ग में भी

7 मार्च को वाणिज्य और मानवविज्ञान
9 मार्च को मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र,
10 मार्च को गृहविज्ञान,
और 12 मार्च को कंप्यूटर व तकनीकी विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।


कुल परीक्षार्थियों की संख्या

हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थी – 27,50,945

  • बालक – 14,38,682

  • बालिकाएं – 13,12,263

इंटरमीडिएट में कुल परीक्षार्थी – 24,79,352

  • बालक – 13,03,012

  • बालिकाएं – 11,76,340


परीक्षा का समय

परीक्षाएं दो पालियों में होंगी —

  • प्रथम पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक

  • द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक

देवरिया में एंबुलेंस बनी लेबर रूम: प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला ने 102 एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply