जागृत भारत | उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां थाने में एडवोकेट पियूष लोधी के साथ कथित मारपीट के बाद कोर्ट में बवाल हो गया।
थाने में वकील के साथ मारपीट
पुलिस ने कल रात एडवोकेट पियूष लोधी को धारा 307 के आरोप में गिरफ्तार कर थाने लाया। आरोप है कि पुलिस ने थाने में रातभर उन्हें जमकर पीटा।
कोर्ट में वकीलों का पलटवार
सुबह जब वकील को कोर्ट में पेश करने ले जाया गया, तो वहां पहले से मौजूद अन्य वकीलों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारी विरोध किया। वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें सिपाही सोभित कुमार का सिर फट गया।
जिला जज ने तत्काल कार्रवाई की
कोर्ट में माहौल गर्म होते देख जिला जज ने तुरंत थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।
कानपुर: कमरे में सो रहे चार दोस्तों की दम घुटने से मौत, तसले में जलाए कोयले से बनी कार्बन मोनोऑक्साइड गैस
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































