Breaking News

उदयपुर में रॉयल वेडिंग का ग्लैमरस रंग: डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने रणवीर सिंह संग किया डांस, आज जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर करेंगे परफॉर्म

Published on: November 22, 2025
udaypur-royal-wedding-trump-junior-ranveer-singh-jennifer-lopez-justin-bieber

उदयपुर इन दिनों एक रॉयल वेडिंग के चलते पूरी तरह सितारों की चमक में नहाया हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे, जहां दोनों ने बॉलीवुड गानों पर जबरदस्त डांस किया। इस दौरान रणवीर सिंह भी उनके साथ स्टेज पर नजर आए।

यह हाई-प्रोफाइल शादी अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और दूल्हा वामसी गडिराजू की है। वेडिंग फंक्शंस शुक्रवार शाम से शुरू हुए, जिनमें बॉलीवुड सितारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। वरुण धवन, रणवीर सिंह, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीस के डांस ने देश-विदेश से आए मेहमानों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

बॉलीवुड नाइट में करण जौहर ने कपल के साथ एक मजेदार टॉक शो भी होस्ट किया।

आज होगी हॉलीवुड नाइट: जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर का धमाल

शुक्रवार रात जेनिफर लोपेज उदयपुर पहुंचीं, जिनका लीला पैलेस में राजस्थानी रीति से फूल बरसाकर स्वागत किया गया। आज होने वाली हॉलीवुड नाइट में जेनिफर लोपेज के साथ जस्टिन बीबर भी स्टेज पर परफॉर्म करेंगे। दोनों कलाकार सिटी पैलेस के माणक चौक में प्रस्तुति देंगे। जस्टिन बीबर आज दोपहर तक उदयपुर पहुंचेंगे।

हल्दी के बाद आज मेहंदी और डिनर

शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हल्दी समारोह हुआ, जिसमें मेहमान पीले कपड़ों में संगीत और नृत्य का आनंद लेते नजर आए।
आज शाम 8 बजे से माणक चौक में मेहंदी रस्म और डिनर का आयोजन होगा।

रात 11:30 से 1 बजे तक दो ग्रैंड आफ्टर पार्टियां होंगी—एक ताज लेक पैलेस में और दूसरी लीला पैलेस में।

बारात आज, फेरे कल जगमंदिर में

शादी का मुख्य समारोह 23 नवंबर को पिछोला झील के बीच स्थित जगमंदिर आइलैंड पैलेस में होगा।
बारात आज शाम 4 से 5:30 बजे के बीच सिटी पैलेस की बड़ी पाल से रामेश्वर घाट तक निकलेगी।

लखनऊ में आज धूम मचाएंगे Yo Yo Honey Singh, स्मृति उपवन में मेगा कॉन्सर्ट, पास के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply