Breaking News

देवरिया: बिजली बिल और जमीन विवाद में चली चाकू, दो भाई गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Published on: November 3, 2025
two-brothers-seriously-injured-in-a-land-and-electricity-bill-dispute

जागृत भारत | देवरिया (Deoria): बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सोमवार सुबह बिजली बिल और जमीन के पुराने विवाद को लेकर भाइयों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर निवासी हरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील प्रसाद और अनिल प्रसाद पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद के बीच लंबे समय से जमीन और बिजली बिल को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे हरेंद्र की पुत्री अंजू देवी कूड़ा फेंकने जा रही थी, तभी दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि उनके देवरों ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया। इस हमले में हरेंद्र प्रसाद, अनिल प्रसाद, अंजू देवी और रानी देवी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने अंजू देवी का कान और मंगलसूत्र भी छीन लिया।

घटना में हरेंद्र प्रसाद के पेट और अनिल प्रसाद के गले पर चाकू से वार किया गया, जिसके चलते दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिहार चुनाव के मद्देनज़र देवरिया प्रशासन का बड़ा फैसला: सीमावर्ती क्षेत्रों में दो दिनों तक शराब बिक्री पर रोक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “देवरिया: बिजली बिल और जमीन विवाद में चली चाकू, दो भाई गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती”

Leave a Reply