Breaking News

ट्रेन में नशीला लड्डू खिलाकर 10 माह का मासूम गायब, CCTV में दिखा बच्चा चोर; कानपुर तक मिली लोकेशन

Published on: January 20, 2026
train-baby-kidnapping-nandan-kanan-express-up

जागृत भारत | फतेहपुर(Fatehpur): ट्रेन में सफर के दौरान जरा-सी लापरवाही कितना बड़ा खतरा बन सकती है, इसका भयावह उदाहरण नंदन कानन एक्सप्रेस में सामने आया है। महिला यात्री को नशीला लड्डू खिलाकर उसका 10 माह का मासूम बच्चा चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि जीआरपी और आरपीएफ की कई टीमें बच्चे और अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी हुई हैं।

नशीला लड्डू खिलाकर दिया वारदात को अंजाम

अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र के धोहर्रा माफी मोहल्ला निवासी मोहम्मद राजू की पत्नी मुन्नी बेगम 15 जनवरी को नंदन कानन एक्सप्रेस से अपने मायके झारखंड के कोडरमा जा रही थीं। उनके साथ 10 माह का बेटा इब्राहिम था। सफर के दौरान एक युवक ने उन्हें बेसन का लड्डू खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। जब उन्हें होश आया तो ट्रेन मीरजापुर स्टेशन पर खड़ी थी और गोद से बच्चा गायब था।

अलीगढ़ स्टेशन से ही कर रहा था पीछा

पीड़िता मुन्नी बेगम के अनुसार, वह 14 जनवरी की शाम घर से निकली थीं, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण रात भर अलीगढ़ स्टेशन पर रहीं। इसी दौरान करीब 30 वर्षीय एक युवक, जिसने हरे रंग का स्वेटर पहन रखा था, लगातार उन पर नजर रखे हुए था। अगले दिन जब वह नंदन कानन एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ीं, तो वही युवक भी साथ चढ़ा और बगल की सीट पर बैठ गया।

मीरजापुर में टूटा होश, दर्ज कराई शिकायत

बेहोशी टूटने पर बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही मीरजापुर जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी गई। मीरजापुर जीआरपी ने मामला दर्ज कर इसे इटावा जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद इटावा जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV में फतेहपुर स्टेशन पर कैद हुआ चोर

घटना के बाद अलीगढ़ से मीरजापुर तक के स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच में पता चला कि 15 जनवरी की शाम करीब 3:40 बजे बच्चा चोर फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चे को गोद में लेकर उतरते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वह प्लेटफॉर्म से लाइन क्रॉस कर स्टेशन के बाहर जाता भी दिखाई दिया।

कानपुर के टाटमिल तक पहुंचा चोर, फिर हुआ गायब

CCTV और सर्विलांस के आधार पर जीआरपी ने चोर का पीछा करते हुए उसे कानपुर के टाटमिल क्षेत्र तक ट्रेस किया। बताया गया कि फतेहपुर स्टेशन से उतरने के बाद चोर रोडवेज बस से कानपुर पहुंचा, लेकिन टाटमिल के पास वह ओझल हो गया। इसके बाद जीआरपी को खाली हाथ लौटना पड़ा।

कई जिलों की जीआरपी-आरपीएफ टीमें जांच में जुटीं

इस सनसनीखेज मामले में इटावा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर की जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। उपनिरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। कुलियों और स्टेशन के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बच्चे के न मिलने से मां का रो-रोकर बुरा हाल

चार दिन बीत जाने के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो मां मुन्नी बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि अगर वह लड्डू नहीं खातीं तो उनका बच्चा नहीं जाता। मुन्नी की मां नूरजा खातून भी साथ मौजूद हैं। परिवार में 12 साल की बेटी शबाना और 7 व 3 साल के दो बेटे भी हैं।

पुलिस का दावा: जल्द होगी बरामदगी

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बच्चे की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

महराजगंज : चेन्नई में अपहृत घुघली का युवक कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “ट्रेन में नशीला लड्डू खिलाकर 10 माह का मासूम गायब, CCTV में दिखा बच्चा चोर; कानपुर तक मिली लोकेशन”

Leave a Reply