Breaking News

इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी का कार्ड बांटने निकले मामा-भांजे की रोडवेज बस से टक्कर, दोनों की मौत

Published on: November 5, 2025
tragic-road-accident-in-etawah-uncle-and-nephew

इटावा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी का कार्ड बांटने निकले मामा-भांजे की बाइक उरई डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस से टकरा गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही पलों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

यह दर्दनाक हादसा थाना बकेवर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, भांजा सर्वेश कुमार (28) अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए अपने मामा शिवशंकर (30) के साथ बाइक से निकला था। शादी 29 नवंबर को तय थी। दोनों कार्ड बांटकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मामा शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सर्वेश को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिर्जापुर के चुनार जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान से लौट रहे थे सभी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply