Breaking News

भलुअनी | देवरिया : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, दरवाजे पर टहल रहे थे छविराज गुप्ता

Published on: November 12, 2025
tez-raftar-bike-ki-takkar-se-adhed-ki-maut-bhaluani

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के भलुअनी क्षेत्र के बहोर चौराहे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय छविराज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


दरवाजे पर टहलते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बहोर निवासी छविराज गुप्ता रोज की तरह शाम के समय अपने घर के बाहर दरवाजे पर टहल रहे थे, तभी अचानक तेज और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए।


इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। छविराज की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीणों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छविराज की मौत की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

लार, देवरिया | पराली से लगी भीषण आग में 12 बीघा धान की फसल राख, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “भलुअनी | देवरिया : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, दरवाजे पर टहल रहे थे छविराज गुप्ता”

Leave a Reply