जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और कुख्यात पशु तस्कर वहाब समेत कुल 16 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सक्रिय कर दिया गया है। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने इन वांछित और इनामी बदमाशों की सूची एसटीएफ को सौंप दी है।
तीन जिलों के अपराधी सूची में शामिल
डीआईजी द्वारा सौंपी गई सूची में आजमगढ़ के सात, मऊ के पांच और बलिया के चार बदमाश शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे और गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित हैं।
पशु तस्कर वहाब पर 50 हजार का इनाम
सूची में शामिल संतकबीरनगर का कुख्यात पशु तस्कर वहाब इस समय STF के खास रडार पर है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहाब पर खलीलाबाद थाने में पशु क्रूरता अधिनियम और आजमगढ़ के तरवां थाने में चोरी का मामला दर्ज है।
नीट छात्र अपहरण-हत्या केस में भी नाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वहाब का नाम पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी में नीट छात्र दीपक के अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में भी सामने आया था। इस केस के बाद से वह फरार चल रहा है।
नवंबर के वांछितों की सूची STF को सौंपी
डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने नवंबर माह के वांछित और इनामी अपराधियों की सूची एसएसपी STF घुले सुशील चंद्रभान को सौंपी है। अब इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश में नए साल के पहले चार दिन बदलेगी शराब दुकानों की टाइमिंग, देर रात तक होगी बिक्री
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































