Breaking News

देवरिया के संजीव शर्मा की श्रीलंका में हादसे में मौत, विधायक की पहल पर शव लौट सका भारत

Published on: November 21, 2025
srilanka-accident-deoria-youth-death-body-brought-home-shalabh-mani-tripathi

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के असनहर गांव के रहने वाले संजीव शर्मा (35) की श्रीलंका में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। संजीव कई वर्षों से श्रीलंका के बहुपेटिया स्थित IWW स्टील प्लांट में कार्यरत थे। 14 नवंबर को ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी संजीव के छोटे भाई संदीप शर्मा ने कंपनी के माध्यम से परिवार को दी, जो स्वयं भी श्रीलंका में काम करते हैं। सूचना मिलते ही असनहर गांव में शोक छा गया। संजीव विवाहित थे और पीछे सात साल की बेटी, वृद्ध माता-पिता और पूरा परिवार रोते-बिलखते रह गया।

सबसे बड़ी समस्या विदेश से संजीव का शव वापस लाने की थी। पासपोर्ट और दूतावास संबंधी औपचारिकताओं के कारण यह प्रक्रिया अटक गई थी। स्थानीय स्तर पर समाधान न मिलने पर परिजनों ने सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी से मदद की गुहार लगाई।

विधायक ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया। इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को ट्वीट कर सहायता मांगी और पूरा प्रकरण पीएमओ तक भेजा। लगातार प्रयासों के बाद गुरुवार को संजीव का शव गांव पहुंच सका।

परिवार और गांववालों ने विधायक और प्रशासनिक टीम के सहयोग के लिए आभार जताया है।

देवरिया : उधार के पैसे मांगने पर महिला का शारीरिक शोषण; आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल किया, पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply