जागृत भारत लखनऊ : आगामी परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने के लिए आयोग ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने जानकारी दी कि रेलवे और परिवहन विभाग के सहयोग से अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन और बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि उन्हें केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।
दो दिन, दो पालियाँ – लाखों अभ्यर्थी होंगे शामिल
परीक्षा दो दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी:
प्रथम पाली: सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक
प्रत्येक पाली में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
प्रवेश पत्र और दिशा-निर्देश
अवनीश सक्सेना ने बताया कि इस बार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे वैध प्रवेश पत्र के साथ समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
सहायता केंद्र और निगरानी व्यवस्था
परीक्षा के मद्देनजर सभी जिलों में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर हेल्प सेंटर बनाए गए हैं, जहाँ से अभ्यर्थियों को आवागमन और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
परीक्षा की निगरानी के लिए तगड़ी व्यवस्था की गई है:
2,958 स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
कुल 1,64,615 परीक्षा कार्मिकों की ड्यूटी
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आयोग मुख्यालय और जिला केंद्रों से लाइव निगरानी
पुलिस, एसटीएफ और एलआईयू भी सक्रिय निगरानी में तैनात
परीक्षा अवधि में निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है
आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे समय पर केंद्र पर पहुंचें और नियमों का पालन करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इसे भी पढ़ें : पूर्व बसपा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से मांगी माफी, दोबारा पार्टी में शामिल होने की अपील
➤ You May Also Like

संतकबीरनगर: कैंसर से पीड़ित कांस्टेबल प्रवीन कुमार का निधन, मेडिकल कॉलेज पहुंचने...
Read Now

कुशीनगर: महिला को ‘डायन’ बताकर ससुर-देवर ने पीटा, बीमार बच्चे के इलाज...
Read Now

मदरसा परीक्षा 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, मदरसों और छात्रों के लिए तय...
Read Now

यूपी : वोटर लिस्ट से करोड़ों नाम हटने पर अखिलेश का बड़ा...
Read Now

सिंपल एनर्जी ने लॉन्च की देश की पहली HRE-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर, चीन...
Read Now





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “छह लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, बस और ट्रेन सेवाओं में इजाफा, सीसीटीवी से निगरानी”