Breaking News

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने की सगाई, गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शुरू किया नया सफर

Published on: January 12, 2026
shikhar-dhawan-engagement-sophie-shine-love-story-marriage-update

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई की घोषणा की। धवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और मई 2025 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

पिछले साल शिखर और सोफी को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले के दौरान साथ देखा गया था। इसके अलावा वे एक मीडिया कॉन्क्लेव में भी साथ नजर आए थे, जहां धवन ने इशारों-इशारों में दोबारा प्यार मिलने की बात कही थी। IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलते समय भी सोफी को स्टैंड्स में टीम को सपोर्ट करते देखा गया था।

सगाई की तस्वीरों के साथ धवन ने लिखा, “मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ साझा करते हुए। हमारी सगाई पर मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं।”

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और फिलहाल यूएई में रहती हैं। लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने आयरलैंड के लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है, जबकि शुरुआती शिक्षा कैसलरॉय कॉलेज से पूरी की। सोफी अक्सर धवन के इंस्टाग्राम पर आने वाले मजेदार वीडियो में भी नजर आती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात यूएई में हुई थी और फरवरी में शादी की संभावना जताई जा रही है।

तलाक के बाद कठिन दौर

फरवरी 2025 में शिखर धवन ने अपने तलाक के बाद के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि लंबे समय तक वह अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाए और संपर्क भी लगभग टूट गया।
धवन और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी का अक्टूबर 2023 में आधिकारिक रूप से तलाक हुआ था। दिल्ली की अदालत ने अपने फैसले में माना था कि धवन को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और उन्हें कई सालों तक बेटे से दूर रखा गया। हालांकि कोर्ट ने उन्हें स्थायी कस्टडी नहीं, बल्कि सीमित मुलाकात और वीडियो कॉल की अनुमति दी थी।

पहली शादी की कहानी

ऑस्ट्रेलियन नागरिक आयशा मुखर्जी शिखर से उम्र में 10 साल बड़ी थीं। शिखर ने उन्हें पहली बार फेसबुक पर देखा था और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। हरभजन सिंह इस रिश्ते में मीडिएटर बने थे। शुरुआत में परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन बाद में मान गया। दोनों ने 2012 में सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी।

करियर की बात

शिखर धवन ने 2010 में T20 और 2011 में वनडे क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। 2013 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया। धवन ने भारत के लिए 167 वनडे, 68 T20 और 34 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके नाम 24 शतक और 55 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था।

अब सगाई के साथ शिखर धवन की जिंदगी में एक नया और खुशहाल अध्याय शुरू हो गया है।

यूपी की सियासत से मुंबई तक अपर्णा यादव: केजीएमयू विवाद के बीच भाजपा ने बीएमसी चुनाव का बनाया स्टार प्रचारक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply