Breaking News

देवरिया: सलेमपुर में सगे भाइयों के परिवारों में हिंसक झड़प, चाकू लगने से युवक गंभीर

Published on: December 16, 2025
salempur-deoria-brothers-family-clash-stabbing-news

जागृत भारत | देवरिया (Deoria):  जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुआ वार्ड नंबर दो में सोमवार देर शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड निवासी गोरे और आज़ाद सगे भाई हैं। किसी घरेलू विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में तब्दील हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के बेटे ने दूसरे पक्ष के चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गोरे के पुत्र जांबाज़ अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मारपीट के दौरान गोरे के दो अन्य बेटे प्रिंस अहमद और शेर अहमद को भी चोटें आईं।

घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांबाज़ अहमद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रिंस अहमद और शेर अहमद का प्राथमिक उपचार सीएससी में ही किया गया।

सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट और चाकूबाजी की घटना उनके संज्ञान में है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की सतर्क मौजूदगी के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

यूपी | जौनपुर में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से सिर कूचकर मां-बाप की हत्या, शव बोरे में भरकर नदी में फेंके; ऐसे खुला राज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “देवरिया: सलेमपुर में सगे भाइयों के परिवारों में हिंसक झड़प, चाकू लगने से युवक गंभीर”

Leave a Reply