जागृत भारत | देवरिया(Deoria): तरकुलवा क्षेत्र में पथरदेवा–छीतौनी मार्ग पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम रामपुर अवस्थी निवासी रामचंद्र प्रसाद (45) की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
सामान खरीदकर लौट रहे थे घर
रामचंद्र प्रसाद सोमवार को अपनी साइकिल से पथरदेवा कस्बा सामान खरीदने गए थे। देर रात घर लौटते समय जैसे ही वह नहर पुलिया के पास पहुँचे, एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी साइकिल बुरी तरह टूट गई और वे वहीं गिरकर दम तोड़ दिए।
राहगीर ने देखा तब हुई सूचना
रात का समय होने के कारण घटना लंबे समय तक किसी की नजर में नहीं आई। काफी देर बाद एक राहगीर ने सड़क किनारे शव देखा और तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि व्यक्ति की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
“परिस्थितियाँ कैसी भी हों, जाति हमें बांटने न पाए”: CJI सूर्य कांत की सख्त टिप्पणी
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































